कोविड-19 के ओडिशा में 1,864, मिजोरम में 653 और अरुणाचल प्रदेश में 480 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

भुवनेश्वर/आइजोल/ ईटानगर। कोविड-19 के ओडिशा में 1,864, मिजोरम में 653 और अरुणाचल प्रदेश में 480 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओडिशा में 1,864 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,65,715 हो गई। वहीं 68 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,445 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 1,082 मरीज पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं। वहीं 782 मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद हुई। खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 496 मामले सामने आए। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं कटक में 221 और बालासोर में 114 मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: Olympic : टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने पहले दौर के मैच के दौरान राष्ट्रीय कोच की मदद लेने से इनकार किया

अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 480 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 45,188 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 212 हो गई।जाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को 517 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 40,619 हो गई। यहां अब 4,357 मरीजों का उपचार चल रहा है।राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 8,16,196 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump