छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 1893 नए मामले, 28 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 1893 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मंगलवार को राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,39,215 हो गयी। राज्य में मंगलवार को 147 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 1829 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में इस दौरान इस महामारी के 28 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 1893 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 245, दुर्ग से 102, राजनांदगांव से 124, बालोद से 144, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 28, धमतरी से 59, बलौदाबाजार से 122, महासमुंद से 111, गरियाबंद से 33, बिलासपुर से 90, रायगढ़ से 93, कोरबा से 239, जांजगीर—चांपा से 124, मुंगेली से 17, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से पांच, सरगुजा से 36, कोरिया से 28, सूरजपुर से 24, बलरामपुर से 41, जशपुर से 40, बस्तर से 23, कोंडागांव से 55, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 18, कांकेर से 31, बीजापुर से नौ तथा अन्य राज्य से एक मरीज शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,39,215 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन