त्रिपुरा के तेलियामुरा में भाजपा-TMC समर्थकों के बीच झड़प, 19 लोग हुए जख्मी, निषेधाज्ञा लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2021

अगरतला। त्रिपुरा में खोवई जिले के तेलियामुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 19 लोग घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में नगर निकाय चुनावों से कुछ दिन पहले हुई इस झड़प में घायल हुए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घटना के बाद प्रशासन को तेलियामुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 13,14 और 15 में धारा 144 लगाना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा