UP में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले आये, अब तक कुल 6,60,82,449 को लगाई गई वैक्सीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही। गत एक दिन में कुल 2,16,629 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदांे से आरटीपीआर जांच के लिए 1,19,995 सैम्पल भेजे गये। प्रदेश में अब तक कुल 7,12,89,637 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19 नये मामले आये हैं, जो केवल 15 जनपदों से आये है तथा 60 जनपदों में कोई भी कोविड का केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 22 लोग तथा अब तक 16,86,056 लोग कोविड-19 से ठीक हुये। प्रदेश में कोरोना के कुल 342 एक्टिव मामले हैं तथा 231 लोग होम आइसोलेशन में प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,73,745 घरों के 17,24,43,671 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया। प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 8,26,234 वैक्सीन की डोज लगायी गई। पहली डोज 5,55,94,890 तथा दूसरी डोज 1,04,87,559 लगायी गयी। अब तक कुल 6,60,82,449 डोज लगायी गयी। छूटेें हुए शिक्षक, स्कूल स्टाफ व बच्चों को ले आने व ले जाने वाले के वाहनों के स्टाफ का वैक्सीनेशन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु वाले स्कूली छात्र/छात्राओं का भी वैक्सीनेशन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। 27 एवं 28 अगस्त, 2021 को वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम विभिन्न जनपदों मेें जाकर कोविड की संभावित तीसरी लहर के संबंध में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान कोविड वैक्सीनेशन, पीकू/नीकू बेड, स्वास्थ्य से संबंधित नये उपकरण तथा ऑक्सीजन प्लांट आदि को देखा जायेगा तथा मॉक ड्रिल भी की जायेगी। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश