सीरिया में हुए हवाई हमले में 8 बच्चों सहित 19 आम नागरिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

अल-बारा (सीरिया)। सीरिया की बशर-अल-असद सरकार और रूस की ओर से विद्रोहियों के आखिरी गढ़ पर किए गए हवाई हमले में आठ बच्चों सहित 19 आम नागरिकों की मौत हो गई। यह जानकारी युद्ध निगरानीकर्ता ने दी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि जिहादियों द्वारा प्रशासित इदलिब के पश्चिमोत्तर इलाके पर किए गए हवाई हमले में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। 

ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि रूसी गठबंधन वाली सरकार ने इलाके के दक्षिण में अल-बारा गांव पर हमला किया जिसमें एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एएफपी के संवाददाता ने देखा कि बचावकर्मी मलबे में तब्दील हुई दो मंजिला इमारत से घायलों को निकाल रहे थे। ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक अल-बारा के नजदीक बालयून गांव पर किए गए हमले में तीन बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हुई। इसी इलाके के अबादीता गांव में सरकारी हेलीकॉप्टर से गिराए गए क्रूड बम की चपेट में आने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: सीरिया ने इजराइल की मिसाइलों को हवा में ही किया ध्वस्त

युद्ध निगरानीकर्ता के मुताबिक इलाके के दक्षिण पूर्व स्थित बजघास गांव में किए गए हवाई हमले में एक और बच्चे की मौत हुई। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ब्रिटेन से संचालित होता है और सीरिया में मौजूद भरोसेमंद सूत्रों के जरिये युद्ध पर नजर रखता है। गौरतलब है कि इदलिब में करीब 30 लाख लोग रहते हैं जिनमें से सीरियाई गृह युद्ध से विस्थापित हुए लोग भी शामिल हैं और इस इलाके पर पूर्व में अलकायदा से संबद्ध रहे विद्रोही संगठन का कब्जा है।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल