चीन में पहले कोरोना से मची तबाही और अब जंगल में लगी आग, 19 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2020

बीजिंग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन के जंगल में लगी आग बुझाने में जुटे 19 लोगों की मौत हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने विस्तृत जानकारी दिए बिना मंगलवार को इन लोगों के मारे जाने की जानकारी दी।

शहर के सूचना कार्यालय ने बताया कि आग सोमवार को दोपहर एक खेत में लगी थी जो तेज हवाओं के कारण पास ही के पहाड़ी इलाके में फैल गई। लोगों को वहां से निकालने का काम जारी है और 300 से अधिक दमकल कर्मियों तथा 700 सैनिकों को मदद के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग

Omega 3 Fatty Acids सेवन से Heart Health और Brain Function में होता है सुधार

राजनीतिक क्षेत्र में दूर की कोड़ी है लैंगिक समानता