यूक्रेन-रूस के युद्ध का 19वां दिन, चौथे दौर की बातचीत आज, अमेरिकी NSA चीनी नेता से करेंगे मुलाकात

By अभिनय आकाश | Mar 14, 2022

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का 19वीं दिन और आज दो मुलाकतें ऐसी हैं जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की वार्ता होने वाली है। रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच थोड़ी देर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चौथे दौर की मीटिंग होगी। यूक्रेन की तरफ से इसमें गृह मंत्रालय के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको शामिल होंगे। अमेरिका के एनएसए जैक सुलिवन और जिनपिंग के करीबी यांग जेचि के बीच मुलाकात होगी। ये मीटिंग रोम में होगी और ये पहला मौका होगा जब रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच अमेरिका और चीन के बीच मीटिंग हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: रूस को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका, चीन के उच्च सलाहकारों के बीच बैठक होगी

चौथे दौर की बातचीत 

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले और भी तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं यूक्रेन औऱ रूस की ओर से चौथे दौर की बातचीत आज होनी है। इससे पहले दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल तीन बार वार्ता कर चुके हैं। लेकिन युद्ध रोकने को लेकर दोनों देशों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई है। 

अमेरिका चीन की मीटिंग क्यों अहम

एक ओर रूस ने चीन से मदद मांगी है तो अमेरिका ने चीन को धमका दिया है कि अगर उसने प्रतिबंधों का असर खत्म करने में रूस की किसी भी तरह से मदद की तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस धमकी के साथ ही आज सुलिवन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य व विदेशी मामलों के निदेशक यांग जेईची से मुलाकात करेंगे। मुलाकात में रूस और यूक्रेन युद्ध के क्षेत्रीय व वैश्विक सुरक्षा पर असर को लेकर चर्चा होगी। व्हाइट हाउस की जानकारी के अनुसार विदेश विभाग व राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद होंगे। 

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS Shikhar Agrawal और गोयल फैशन्स पर ACB की प्राथमिकी