जम्मू के बाजार में ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2021

जम्मू। जम्मू के फल एवं सब्जी बाजार में शनिवार को एक ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा ट्रक चालक द्वारा संभवत: वाहन पर से नियंत्रण खोने की वजह से हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा नरवाल मंडी में उस समय हुआ जब सुबह के वक्त लोग फल-सब्जियां खरीद रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक पर राजस्थान का पंजीकरण नंबर था और ट्रक के चालक ने संभवत: ब्रेक फेल होने की वजह से वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रक ने सामान ढोने वाले चार छोटे वाहनों, तीन कार और दो दोपहिया वाहनों सहित करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Suvendu Adhikari ने 11,000 पुलिसकर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर बनेगा विकसित भारत-2047 का प्रमुख ग्रोथ इंजन: ज्योतिरादित्य सिंधिया

महिला सुरक्षा पर CM Rekha Gupta का एक्शन, छात्राओं के लिए बनेगा डेडिकेटेड WhatsApp Group

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को DBT से मिले 112.14 करोड़ रुपये, Samrat Choudhary ने जारी की राहत