मेरठ में जुम्मे की नमाज के दौरान दीवार गिरने से दो की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी

By राजीव शर्मा | Jul 24, 2021

मेरठ शहर के थाना लिसाडी गेट क्षेत्र में बरसात के दौरान मुहम्मदिया मस्जिद की दीवार गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें से दो के मरने की पुष्टि हुई है। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ: हस्तिनापुर में युवक ने की आत्महत्या, आतंकियों को हथियार सप्‍लाई मामले में NIA ने की थी पूछताछ 

घायलों की चीख-पुकार मची तो अहमदनगर के आसपास के लोग मस्जिद में पहुंचे और मलवा उठाकर घायलों को बाहर निकाला। तभी कंट्रोल रूम की सूचना पर 6 मिनट में डायल 112 की गाड़ी भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया। इस दौरान पुलिस ने 2 लोगों,कारी अफ्फान (33) पुत्र कारी शमशाद निवासी अहमदनगर , इमरान (32)पुत्र जब्बार अहमद निवासी अहमदनगर थाना लिसाड़ी गेट के मरने की पुष्टि की है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार