Lashkar Commanders Trapped | जम्मू-कश्मीर में सेना के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्कर के 2 कमांडरों को पकड़ा गया

By रेनू तिवारी | Jun 03, 2024

पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट के दो शीर्ष कमांडरों को सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया गया। पुलवामा के नेहामा इलाके में आतंकी ठिकाने के बारे में सुरक्षा बलों को सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। जब सुरक्षा बलों और पुलिस ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

इसे भी पढ़ें: Palghar: प्लास्टिक का सामान बनाने वाली इकाइयों और गोदामों में लगी आग

आतंकवादी रईस अहमद और रेयाज अहमद डार दोनों दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निवासी हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, "पुलवामा जिले के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Sensex- Nifty Hit Record Highs | डी-स्ट्रीट पर मोदी की लहर! सेंसेक्स 2,600 अंक उछला, निवेशकों ने 11 लाख करोड़ रुपये जोड़े

 एक पुलिस अधिकारी ने कहा अभी तक गोलीबारी जारी है और दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आतंकवादियों के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 7 मई को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में लश्कर समर्थित आतंकवादी संगठन रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का सक्रिय सदस्य बासित डार भी शामिल था।

प्रमुख खबरें

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन