UP में सामने आए कोरोना के महज 2 नए मामले, अबतक 8 करोड़ से अधिक सैम्पलों की हुई जांच

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 25, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,48,645 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 02 नये मामले आये हैं। प्रदेश में कल तक कुल 8,26,43,131 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 04 तथा अब तक कुल 16,87,101 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 97 एक्टिव मामले है।  

इसे भी पढ़ें: UP में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले आए सामने, एक्टिव मामलों की संख्या 94 हुई 

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 9,59,11,944 तथा दूसरी डोज 2,95,51,067 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 12,54,63,011 कोविड डोज दी गयी है। प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

Nitish Kumar ने फिर बोला लालू पर बड़ा हमला, अपने हटा तो पत्नी को बनाया, 9 गो बच्चा पैदा कर लिया...