2 साल पहले जिस लड़के पर लगाया था बलात्कार का आरोप उसी से रचाई बेटी की शादी!

By निधि अविनाश | Sep 17, 2021

यूपी के आगरा से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि पहले लड़की के घरवालों ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लड़के को 5 महीने के लिए जेल भेजा फिर उसी लड़के से अपनी बेटी की शादी करा दी। जानकारी के मुताबिक, वरूण और खुशी एक ही कोचिंग क्लास में पढ़ाई करते थे जहां दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने घर से भागने का फैसला किया लेकिन पकड़े जाने के बाद लड़की के घरवालों ने वरूण को बलात्कार के मामले में जेल भिजवा दिया वहीं लड़की नाबालिग थी इसलिए उस वक्त वह कुछ नहीं कर पाई। लड़के ने जेल में 5 महीने की सजा काटी और हाई कोर्ट ने बाद में लड़के को जमानत दे दिया। इस बीच खुशी ने अपने प्यार का 3 साल तक इंतजार किया और जैसे ही वह 18 साल की हुई उसने वरूण से मंदिर जाकर शादी रचा ली। शादी के साथ-साथ लड़की ने लड़के पर लगे सारे आरोप भी हटवा दिए। 

प्रमुख खबरें

रणजी ट्रॉफी में सिद्धेश लाड बने मुंबई के कप्तान, शार्दुल ठाकुर की ली जगह

Indian Overseas Bank Recruitment 2026: SO के 291 पदों पर निकली भर्ती, जानें Salary और Selection Process

TMC प्रमुख Mamata Banerjee की भतीजी Birbhum में मृत मिलीं, डिप्रेशन-नौकरी छूटने से गहराया था तनाव

Nicole Kidman को... Tom Cruise की फिल्म Days of Thunder में Anne Hathaway की कास्टिंग पर भड़के Randy Quaid