कोरोना से पीड़ित दो साल के बच्चे को जन्मदिन पर अस्पताल में मिला ‘सरप्राइज'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

चंडीगढ़। पंजाब के नवांशहर सिविल अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित एक बच्चा जब शनिवार को दो साल का हुआ तो उसे अस्पताल के कर्मियों ने ‘‘सरप्राइज गिफ्ट’’ दिया। अधिकारियों ने यहां बताया कि बच्चे की मां भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है। दोनों का अस्पताल के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि जब यह मालूम चला कि शनिवार को बच्चे का जन्मदिन है तो अस्पताल के कर्मचारी उसके लिए तोहफे के तौर पर टोफियां, चॉकलेट और कपड़े लेकर आए। सिंह ने बताया कि अस्पताल कर्मी उसके लिए केक लाना चाहते थे लेकिन कर्फ्यू के कारण केक मिल नहीं सका। बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए नवांशहर निवासी 70 वर्षीय दादा की मौत हो चुकी है। उनके परिवार के कम से कम 14 सदस्य इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें India में Timing और सूतक काल की Details

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व