20 किलो RDX, 20 स्लीपर सेल, PM Modi की हत्या की साजिश का हुआ खुलासा, NIA कर रही है जांच

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की धमकी वाला एक ईमेल मिलने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मुंबई शाखा हरकत में आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुमनाम ईमेल भेजने वाले ने कहा कि साजिश रची गई है और इसे अंजाम दिए जाने का इंतजार है। ई मेल में लिखा कि कई आतंकी संगठन योजना का हिस्सा हैं और 28 फरवरी को कम से कम 20 स्लीपर सेल को अंजाम देने के लिए सक्रिय किया गया है। भेजने वाले ने आगे कहा कि स्लीपर सेल के कब्जे में 20 किलो आरडीएक्स है।

मेल के मुताबिक, हमले की योजना तैयार हो चुकी है। मेल में कहा गया है कि मेल लिखने वाले के कई आतंकियों से संबंध हैं। ईमेल प्राप्त करने वाली एनआईए की मुंबई शाखा ने कहा कि उसने इसे कई अन्य एजेंसियों के साथ साझा किया है। साइबर सुरक्षा एजेंसी वर्तमान में उस आईपी का पता ट्रेस करने की कोशिश में लगी है जिससे ईमेल भेजा गया था। प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।

पहले भी भेजा गया था धमकी भरा ईमेल

बता दें कि वर्ष 2020 में, एनआईए को तीन शब्दों का एक ईमेल प्राप्त हुआ था जिसमें पीएम को सीधा धमकी जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि "नरेंद्र मोदी को मार डालो"। 8 अगस्त का ईमेल 'ylalwani12345@gmail.com' आईडी से प्राप्त हुआ था। सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा था कि ईमेल की उत्पत्ति को भारत के बाहर एक स्थान पर ट्रैक किया गया था। 

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया