अफगानिस्तान में दो वाहनों की जोरदार टक्कर, 20 लोगों की मौत; 18 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। एक प्रांतीय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक प्रवक्ता असदुल्ला दौलतजई ने बताया कि दोनों दुर्घटनाएं अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और पूर्वी नंगरहार प्रांत को जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर लगमन प्रांत में हुईं। उन्होंने बताया कि करघई जिले में शनिवार सुबह दो वाहनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में धनशोधन के जुर्म में भारतीय नागरिक को 15 महीने की जेल की सजा

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात उसी इलाके में राजमार्ग पर एक मिनी बस और कार की टक्कर में आठ अन्य लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। दौलतजई ने कहा कि हताहतों में बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने बच्चे हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए लगमन और नंगरहार प्रांत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya 2024: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा है यह शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक से धन लाभ

Kubera: धनुष अभिनीत फिल्म से Nagarjuna Akkineni का पहला लुक जारी | तस्वीर देखें

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को BJP से टिकट मिलने पर साक्षी मलिक ने जताई नाराजगी, जानें क्या कहा?

Kejriwal और ममता के करीबियों ने ही खोल दिए दोनों के बड़े राज! पहले से पता था...