20 September: जानें आज का इतिहास, क्या हुआ था आज के दिन ख़ास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2023

20 सितंबर भारत के इतिहास में 20 सितंबर की तारीख बहुत अहम है। 1857 में इसी दिन अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को आत्मसमर्पण करना पड़ा था और उन्हें ब्रिटिश मेजर होसॉन ने हिरासत में ले लिया था।

17 सितंबर को बहादुर शाह ज़फर को लालकिला छोड़ना पड़ा, जबकि 20 सितंबर को उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें कैदी बनाकर उसी किले में लाया गया था जहां उनका हुक्म चलता था।

देश दुनिया के इतिहास में 20 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1388 : दिल्ली के सुल्तान फिरोज़ तुगलक तृतीय का निधन। 1831 : भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी। 1856 : भारत के महान संत एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म।

1857 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने आत्मसमर्पण किया। कैदी बनाकर लाल किले लाए गए। 1878 : मद्रास के अखबार द हिंदू के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन शुरू। जी. एस. अय्यर इसके संपादक थे।

1933 : सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की स्वतंत्रता के लिए कार्य करने वाली अंग्रेज़ महिला एनी बेसेंट का निधन। 1942 : भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन। 1949 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म।

1983: एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया। 1999 : तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री राजकुमारी का निधन। उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चली थी।

2001 :अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे। 2006 : ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली 2018 : भारतीय क्रिकेट टीम के तत्कालीन कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन

भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा। 2021: भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन। 2021: चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बने।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा