अमेरिका के 20 सांसदों ने अफगानिस्तान के सिख, हिंदुओं को शरणार्थी संरक्षण देने का किया अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

 वाशिंगटन। अमेरिका के 20 सांसदों ने ट्रंप प्रशासन से अफगानिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के तौर पर अत्याचारों का सामना कर रहे सिख और हिंदू समुदायों को आपात शरणार्थी संरक्षण देने का अनुरोध किया है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को लिखे द्विदलीय पत्र में सांसदों ने विदेश विभाग से अफगान सिख और हिंदू समुदायों को ‘यूएस रिफ्यूजी एडमिशन्स प्रोग्राम’ के तहत शरण देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के अत्याचारों और आईएस खुरासन के हाल के आतंकवादी कृत्यों के कारण हिंदुओं और सिखों की आबादी में गिरावट आयी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर