20 साल के लड़के ने तोड़ दी ट्रम्प की अभेद्य सुरक्षा, इंटरनेशनल मीडिया ने अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था पर क्या लिख दिया

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे। तभी अचानक गोलियां चलने लगी। एक गोली डोनाल्ड ट्रम्प के दाएं कान पर लगी। जिससे वो घायल हो गए। इस घटना ने पूरी दुनिया में हंगामा मचा दिया। गलोबल मीडिया के पन्ने भी ट्रम्प की तस्वीरों से रंगे नजर आए। ऐसे में आपको बताते हैं कि दुनियाभर के बड़े मीडिया संस्थानों ने ट्रम्प पर क्या लिखा है। शुरुआत अमेरिकी मीडिया संस्थान न्यू यॉर्क टाइम्स से करते हैं।

द न्यूयॉर्क टाइम्स

एनवाईटी ने उस तस्वीर को छापा जिसमें बुलेट उनके कान को छूते हुए निकल रही है। हेडलाइन दी गई फ़ोटो में हत्या के प्रयास में इस्तेमाल की गई गोली दिखाई दे रही है। इस आर्टिकल में बुलेट की पूरी जानकारी दी गयी। एक दूसरे लेख में लिखा गया कि गोली लगने के बाद भी ट्रम्प ने अपने समर्थकों को ये संदेश दिए बिना कि वो ठीक हैं, मंच नहीं छोड़ा। लोग डर की वजह से चिल्ला रहे थे। ट्रम्प ने न सिर्फ अपना हाथ हिलाया बल्कि खून से सने अपने चेहरे के ऊपर मुट्ठी उठायी। ये तस्वीर इतिहास कभी नहीं भूलेगा। 

इसे भी पढ़ें: Trump पर हमले के बाद मोदी का अमेरिका को कड़ा संदेश, कह डाली बड़ी बात

द गार्डियन

ब्रिटिश मीडिया संस्थान द गार्डियन ने जानकारी दी कि ट्रम्प फिलहाल ठीक हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। गार्डियन ने बताया कि ट्रम्प वापिस अपने घर न्यू जर्सी चले गए हैं।  लिखा गया कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनी गुटरेस ने गोलीबारी की निंदा की है और इसे राजनीतिक हिंसा का काम कहा। इसके साथ ही गार्डियन ने दुनिया के उन तमाम नेताओं का जिक्र किया जिन्होंने ट्रम्प पर हुए हमले पर अपनी चिंताएं जताई। 

बीबीसी

बीबीसी ने हेडलाइन दी कि गोलियों की बौछार से देश की सुरक्षा का भ्रम टूट गया है। आर्टिकल में आगे लिखा गया कि हमलावर ने देश के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने बाने को नुकसान पहुंचाते हुए 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान को भी नुकसान पहुंचाया है। अमेरिकी राजनीति में दशकों से बना सुरक्षा का भ्रम नाटकीय रूप से टूट गया है।  

अलजजीरा

हेडलाइन में लिखा कि एफबीआई ने संदिग्ध आरोपी को मार गिराया। इसके अलावा एक और आर्टिकल में लिखा गया अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तुरंत हमले की निंदा की। बाइडेन ने कहा कि इस प्रकार के हमले के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। ये एक बीमार मानसिकता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत