मेरठ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2025

मेरठ की एक विशेष अदालत ने एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के सात साल पुराने मामले में एक अभियुक्त को दोषी करार देते हुए उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में विशेष पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) मोहम्मद बाबर खान ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद भूरे को मंगलवार को दोषी मानते हुए उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।

पुलिस ने बताया कि अन्य दो आरोपियों आसिफ और सलमान के घटना के समय नाबालिग होने की वजह से उनका मामला किशोर न्यायालय में भेज दिया गया था। यह मामला विचाराधीन है।

प्रमुख खबरें

2026 नगर निगम चुनाव के लिए WB BJP ने कसी कमर, सुकांत मजूमदार-राहुल सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी

Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look

Karnataka में RSS के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं, Priyank Kharge का विधान परिषद में जवाब

दुश्मनों पर दनादन बरसेंगी मिसाइलें, भारत में Private Companies भी बनाएंगी Missiles, Rajnath Singh ने DRDO की Technology Transfer को दी मंजूरी