एबी डिविलियर्स ने क्यों अचानक 2018 में क्रिकेट को कह दिया था अलविदा, बताया कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

नयी दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा है कि 2015 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार ने लगभग एक साल तक उन्हें तोड़ कर रखा था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास के उनके फैसले में इसकी बड़ी भूमिका थी। दक्षिण अफ्रीका को 2015 विश्व कप के वर्षा से प्रभावित सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। डिविलियर्स ने स्वीकार किया कि उन्हें इस हार के झटके से उबरने में जूझना पड़ा। डिविलियर्स ने ‘क्रिकबज इन कनवर्शेशन’ के दौरान हर्षा भोगले से कहा, ‘‘इसने मुझे तोड़ दिया था लेकिन मैंने खेलना जारी रखा, मैंने हर संभव प्रयास किया, क्रिकेट से जुड़े रहने की कोशिश की। मैं काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। मेरी अब भी बेहतरीन यादें हैं।’’ सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक माने जाने वाले 36 साल के डिविलियर्स ने 2018 में 14 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था जबकि वह उस समय अपने खेल के शीर्ष पर थे।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा