मुकेश अंबानी के लिए अच्छा रहा साल 2020, व्यापार में हुआ फायदा, दादा भी बन गए

By अंकित सिंह | Dec 24, 2020

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शुमार मुकेश अंबानी के लिए साल 2020 खास रहा। जहां उन्होंने कारोबार में नई शोहरत और धन अर्जित किए तो वहीं व्यक्तिगत जिंदगी में भी उन्हें दादा बनने की खुशी मिली। कोरोना महामारी के प्रभाव वाले इस साल में भी मुकेश अंबानी की कंपनी मुनाफे में रही इस साल भी भारत के सबसे अमीर कारोबारी में सबसे ऊपर रहे मुकेश अंबानी। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति या नेटवर्थ 74.4 billion-dollar है। मुकेश अंबानी लगातार 13 सालों से भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। मुकेश अंबानी कोरोना वायरस की चुनौतियों के बीच भी अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले गए। इसके अलावा इनकी कंपनी जियो भारत में नंबर वन टेलीकॉम कंपनी के तौर पर बरकरार रही। 

इसे भी पढ़ें: RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा,

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति में 73 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उनकी निजी संपत्ति 6.58 लाख करोड़ रुपये हो गयी है। इसकी बदौलत वह लगातार नौंवे साल देश के सबसे धनाढ्य व्यक्ति बने हुए हैं। शेयर बाजार में लगातार नये मुकाम बना रही रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 200 अरब डॉलर को पार कर गया। यह कीर्तिमान हासिल करने वाली वह पहली भारतीय कंपनी बन गई है। मार्केट एनलिस्ट के जानकारी के मुताबिक, इस समय  रिलायंस दुनिया की 40वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है जिसके तहत मुकेश अंबानी की कंपनी एक्सॉन मोबिल, पेप्सिको, एसएपी, ओरेकल, फाइजर और नोवार्टिस जैसी बड़ी कंपनियों से आगे निकल गई है। बता दें कि रिलायंस अब एशिया के टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो चुकी है। इसी साल मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली आरआईएल की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने शनिवार को फ्यूचर समूह के खुदरा और थोक कारोबार तथा लॉजिस्टिक्स और भंडारण कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा की। 

इसे भी पढ़ें: जुकरबर्ग ने भारत को बताया बेहद खास देश, व्हाट्सऐप भुगतान सेवाओं को व्यापक रूप देने की जताई इच्छा

बात मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत जिंदगी की करे तो वह इस साल दादा बन गए। मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी ने एक बेटे को जन्म दिया। यानी कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अभ दादा-दादी बन गए हैं। आकाश और श्लोका के शादी 2019 के मार्च महीने में हुई थी। अपने पोते को गोद में लिए मुकेश अंबानी की एक फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल भी हुई थी। उस फोटो में मुकेश अंबानी काफी खुश नजर आ रहे थे। इसके अलावा करोना महामारी के समय रिलायंस अंबानी ने पीएम केयर्स फंड में ना सिर्फ बढ़-चढ़कर दान दिया बल्कि देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने में भी योगदान निभाया। वेंटिलेटर बनवाने से लेकर पीपीई किट की व्यवस्था में भी मुकेश अंबानी का योगदान रहा।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी