कोरोना महामारी के कारण 2021 राष्ट्रमंडल युवा खेल 2023 तक टले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कोविड-19 महामारी की वजह से एक साल के लिए टले तोक्यो ओलंपिक की तारीखों से टकराव के बाद 2021 में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल युवा खेलों को 2023 तक स्थगित कर दिया। तोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना था लेकिन पिछले महीने इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया। सीजीएफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेल महासंघ कार्यकारी बोर्ड ने 2021 राष्ट्रमंडल युवा खेलों किसी अन्य तिथि पर कराने के विकल्पों पर विचार करने का निर्णय लिया है।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी रज्जाक ने कहा- कपिल के आसपास भी नहीं पंड्या

उन्होंने कहा, ‘‘ इस महामारी के कारण वैश्विक खेल कैलेंडर प्रभावित हुआ है जिसका मतलब यह है कि तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन 2021 में उस समय होगा जो तारीख युवा खेलों के लिए निर्धारित था।’’ बयान में कहा गया, ‘‘सकारात्मक चर्चा के बाद सीजीएफ भविष्य में इसके आयोजन के लिएसर्वोत्तम विकल्पों और समय-सीमा पर विचार करने के लिए तैयार हो गया है। संभवत: इसका आयोजन 2023 में होगा।’’ राष्ट्रमंडल युवा खेलों के सातवें सत्र का आयोजन एक से सात अगस्त तक त्रिनिदाद और टोबैगो में होना था। सीजीएफ ने कहा कि कैरेबियाई राष्ट्र खेलों की मेजबानी के लिए प्राथमिकता बना रहेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।