साल 2022 में इन 4 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, क्या आपकी राशि है लिस्ट में शामिल?

By प्रिया मिश्रा | Dec 13, 2021

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगला साल 2022 कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि साल 2022 किन राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है-

मेष राशि वालों के लिए नया साल 2022 बेहद शुभ साबित होगा। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी और व्यापारी जातकों को भी कारोबार में मुनाफा होगा। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस वर्ष आप मकान या वाहन की खरीरददारी कर सकते हैं। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए भी यह वर्ष शुभ कहा जा सकता है।  

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए नया साल 2022 अत्यंत शुभ रहेगा। इस साल आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। शिक्षा से जुड़े जातकों को नए साल 2022 में अपार सफलता हासिल होगी। इस साल आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे जिससे आपका मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी साल 2022 आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है। इस साल आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: ज्योतिष के अनुसार इन शुभ चीजों को नए साल से पहले घर में लाने से आएगी सुख-समृद्धि

वृष 

वृष राशि के जातकों के लिए नया साल 2022 ढेर सारी खुशियाँ लेकर आ रहा है। इस वर्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी जिससे समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा  बढ़ेगी। इस साल आपके लिए धन लाभ के योग हैं जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापारी जातकों को कारोबार में लाभ होगा। मेहनत करने से सफलता अवश्य प्राप्त होगी।    

कन्या

नया साल 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और आपकी प्रेम गहरा होगा। विद्यार्थी जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों को भी कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस साल आपका स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी