2024 Elections: विपक्षी एकता पर बोले राहुल, यह अधिक से अधिक एकजुट हो रहा है, संजय राउत ने कहा- हम सफल होंगे

By अंकित सिंह | Jun 02, 2023

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दल एक गठबंधन बनाने की कवायद कर रहे हैं। 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक भी है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस भी विपक्षी एकता को मजबूती देने की कोशिश में हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है, और यह अधिक से अधिक एकजुट हो रहा है। हम सभी विपक्ष के साथ बातचीत कर रहे हैं।

संजय राउत का बयान

राहुल गांधी के बाद शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने भी बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा उससे मैं सहमत हूं। पूरा विपक्ष एकजुट है और 2024 में हम केंद्र की मौजूदा सरकार को हरा देंगे। यह हमारा विश्वास और आत्मविश्वास है। खबर यह भी है कि उद्धव ठाकरे 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता भी इस बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक नीतीश कुमार की मेजबानी में हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi पर Giriraj Singh का तंज, पूरी दुनिया उन्हें एक ‘मसखरे’ के रूप में जानती है

भाजपा का निशाना

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुशील मोदी ने 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके प्रयासों का उद्देश्य केवल खुद को सुर्खियों में बनाए रखना है, क्योंकि उनकी एकता की कवायद का गुब्बारा पहले ही फट चुका है। उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) का चेहरा रहे कुमार विपक्षी दलों की कितनी भी बैठकें आयोजित कर लें, लेकिन यह स्पष्ट है कि उनकी एकता की कवायद जमीन पर कोई असर नहीं दिखा पा रही है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल