2024 Lok Sabha polls: Telangana की 17 सीटों पर भाजपा की नजर, चुनाव ने पहले ही चल दिया बड़ा दांव

By अंकित सिंह | Jan 08, 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तेलंगाना अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने आगामी 2024 के आम चुनावों से पहले सोमवार को राज्य के 17 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की। राज्यसभा सांसद डॉ के लक्ष्मण को सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र, विधायक टी राजा सिंह को हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र, पूर्व सांसद गरिकापति मोहन राव को महबूबाबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसमें सभी नवनिर्वाचित विधायक भी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना: राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भाजपा मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएगी

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारी में जुटी हुई है। इसको लेकर भाजपा ने अपना नया नारा भी तैयार कर लिया है। इस बार के चुनाव में भाजपा 'अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार' का नारा देगी। इतना ही नहीं, जानकारी के मुताबिक भाजपा ने राज्य, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर संयोजक और सहसंयोजक भी तय कर लिए हैं। भाजपा इस बार के चुनाव में महिला वोटर और युवाओं पर फोकस करेगी। ऐसे मतदाताओं को भी साधने की कोशिश में रहेगी जो की पहली बार वोट डालने जाएंगे। बीजेपी सोशल मीडिया अभियान में भी तेजी लाएगी। 

प्रमुख खबरें

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद