दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 206 नये मामले, संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 206 ताजा मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 5000 को पार कर गयी है। दिल्ली सरकार ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में पिछले लगातार तीन दिनों से वायरस के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुयी है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ कर 5104 हो गयी है। उन्होंने बताया कि कुल मामलों में अबतक 64 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है। मरने वालों में से 33 लोगों की उम्र साठ साल या उससे अधिक थी। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में से 20 की उम्र 50 से 59 साल के बीच थी जबकि 11 की उम्र 50 साल से कम थी।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने कंपनियों को वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये वार्षिक आम बैठक करने की अनुमति दी

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई