पश्चिमी केन्या में भूस्खलन के कारण 21 लोगों की मौत, 30 अन्य लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025

केन्या के पश्चिमी रिफ्ट घाटी क्षेत्र में भूस्खलन के बाद कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग लापता हो गए। क्षेत्र में पिछले कई दिन से भारी बारिश हो रही है।

स्थानीय निवासी स्टीफन किटनी ने ‘सिटीजन टेलीविजन स्टेशन’ को बताया कि उन्होंने एक तेज आवाज सुनी और वे अपने बच्चों के साथ घर से बाहर भागे। भारी बारिश के बावजूद शनिवार को भी बचाव कार्य जारी रहा और आपदा एजेंसियों ने मलबे में लापता लोगों की तलाश जारी रखी।

चेसोनगोच के पहाड़ी इलाके में अकसर भूस्खलन होता रहता है। यहां 2010 और 2012 में अलग-अलग घटनाओं में दर्जनों लोग मारे गए थे। वर्ष 2020 में भीषण बाढ़ में एक शॉपिंग सेंटर बह गया था। गृह मंत्री किपचुम्बा मुर्कोमेन ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के रहने के लिए वैकल्पिक क्षेत्र की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की