21 तोपों की सलामी, ग्रैमी अवॉर्ड विनर बजाएंगे वॉयलिन, कैलिफोर्निया की मशहूर शेफ का खाना, दौरे का सारा खर्चा भी अमेरिका का, 22 जून को शाही स्‍वागत

By अभिनय आकाश | Jun 21, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान 22 जून को संयुक्त राज्य कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन के दौरान, प्रधानमंत्री भारत के भविष्य के बारे में अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे और दोनों देशों के सामने वैश्विक चुनौतियों पर बात कर सकते हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे, जिसमें राजकीय रात्रिभोज शामिल होगा। यह पहली बार नहीं होगा जब पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे। इससे पहले 2016 में उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था, जिससे वह अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले छठे भारतीय प्रधानमंत्री बन गए। 

पीएम मोदी से पहले पांच पूर्व भारतीय प्रधानमंत्रियों ने अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। 1949 में भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू (1949), राजीव गांधी (13 जुलाई, 1985), पीवी नरसिम्हा राव (18 मई, 1994), अटल बिहारी वाजपेयी (14 सितंबर, 2000), मनमोहन सिंह (19 जुलाई, 2005) , पीएम मोदी ने साल (2016) में।  दिलचस्प बात यह है कि यह 12वां अवसर होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विदेशी राष्ट्र की विधायिका को संबोधित करेंगे।  दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हिन्दुस्तान के प्रधान मोदी दुनिया के तीसरे ऐसे नेता बनने की उपलब्धि हासिल करेंगे जिन्हें मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से ये सम्मान प्राप्त होगा। इससे पहले बाइडेन की तरफ से फ्रांस के इमानुएल मैक्रों और दक्षिण कोरिया के यून सुक येओल को ही राजकीय यात्रा और भोज के लिए आमंत्रित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन पहले भारतीय नेता थे, जिन्हें अमेरिका ने स्टेट विजिट पर बुलाया था। राधाकृष्णनन 1963 में 3 से 5 जून तक राजकीय दौरे पर थे। उनके बाद मनमोहन सिंह और अब प्रधानमंत्री मोदी को स्टेट विजिट पर बुलाया गया है। 

क्या होती हैं स्टेट विजिट 

अमेरिका की राजकीय यात्राएँ केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर होती हैं, जो राज्य के प्रमुख के रूप में उनकी क्षमता में कार्य करते हैं। पीएम मोदी का यह दौरा ग्लोबल परिवेश में बेहद अहम माना जा रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन की आक्रामक विस्तारवादी नीतियों के बीच इसे निर्णायक माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Yoga Day 2023: योग साधना जन आंदोलन होना चाहिए - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

क्या क्या होगा स्टेट विजिट में 

स्टेट विजिट के दौरान कई तरह के कार्यक्रम होते हैं। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति मेहमान देश के नेता की मेजबानी करते हैं। इस यात्रा पर होने वाला सारा खर्च अमेरिका ही उठाता है। पीएम मोदी के वाशिंगटन पहुंचने पर जो बाइडेन उनका स्वागत करेंगे। व्हाइट हाउस पहुंचने पर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इस दौरान अमेरिकी सेना का बैंड भारत और अमेरिका के राष्ट्रगान की धुन बजाएगी। व्हाइट हाउस में ही 22 जून को उनके सम्मान में स्टेट डिनर होगा। नीना कर्टिश कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटों की प्लांट बेस्ड शेफ हैं और काफी फेमस हैं। व्हाइट हाउस ने उन्हें पीएम मोदी के दौरे के लिए खास तौर पर आमंत्रित किया। पीएम मोदी पूरी तरह से शाकाहारी हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि इसलिए ही फर्स्ट लेडी ने शेफ कर्टिस को प्‍लांट बेस्‍ड डिशेज में उनकी महारत के चलते चुना। 

 म्यूजिक का भी इंतजाम

मनोरंजन स्टेट डिनर का अहम हिस्सा होता है। ग्रैमी अवॉर्ड विनर वॉयलन वादक जोशुआ बेल डिनर की शाम पर म्‍यूजिक प्‍ले करेंगे। इट हाउस ने एक डॉक्‍यूमेंट के मुताबिक मरीन बैंड राष्ट्रपति भवन में सन् 1801 से मौजूद है। 

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की