उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 21 और लोगों की मौत, कुल मृतकों की संख्या 550 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2020

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 21 और लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 550 हो गयी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 21 और लोगों की मौत हो गयी है। प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या अब 550 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 10,995 संक्रमित लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 62.01 हो गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वारयस और भारत के साथ गतिरोध के कारण चीन में जोर-शोर से नहीं मनाया गया योग दिवस

सम्भवत: मंगलवार को यह कार्ययोजना लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के 668 निजी तथा सरकारी अस्पतालों में ओपीडी डॉक्टरों, स्वागत डेस्ककर्मी तथा गार्ड वगैरह की रैंडम सैम्पलिंग के तहत जांच करवायी थी। इनमें से मऊ, मुजफ्फरनगर, संतकबीरनगर, शामली, सुलतानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद समेत 17 जिलों के 25 अस्पतालों में संक्रमण मिला। प्रसाद ने बताया कि इस दौरान हमने 4,577 नमूनों की जांच करायी, जिनमें से 51 में संक्रमण पाया गया। इसके आधार पर सम्बन्धित अस्पतालों के अन्य कर्मचारियों की भी जांच करायी जाएगी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी