जयपुर में कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए, 26 संक्रमितों में से 17 हुए स्वस्थ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 154 हो गयी। राजस्थान में सामने आए नये मामलों में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े महाराष्ट्र के छह और झारखंड का एक व्यक्ति भी शामिल है। उन्हें अस्पताल के पृथक वार्डों में रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना से जंग में मोदी का मंत्र, 5 अप्रैल को 9 बजे, 9 मिनट तक घर की लाइट बुझाएं, दीया जलाएं 

इसके अलावा तबलीगी जमात कार्यक्रम से संबंधित लोगों के संपर्क में आए सात और लोग टोंक में संक्रमित मिले हैं। बीकानेर में भी संक्रमित पाए गए दो युवक तबलीगी जमात से हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इस बीच भीलवाड़ा में दो और संक्रमित लोग स्वस्थ हो गए। वहां 26 संक्रमित लोगों में से 17 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इसे भी देखें : COVID-19 लॉकडाउन के बीच वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए पंचकुला छात्र ने बनाई वेबसाइट 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा