21 साल की सोफिया केनिन ने पहली बार जीता आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2020

मेलबर्न। पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल खेल रही अमेरिका की सोफिया केनिन ने दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन गारबाइन मुगुरूजा को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल खिताब जीत लिया। इक्कीस वर्ष की केनिन ने एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दो घंटे तक चले मैच में 4 . 6, 6 . 2, 6 . 2 से जीत दर्ज की। 

केनिन पिछले 12 साल में सबसे युवा ग्रैंडस्लैम चैम्पियन है । मारिया शारापोवा ने 2008 में 20 वर्ष की उम्र में खिताब जीता था । केनिन 21 साल 80 दिन की है । जापान की नाओमी ओसाका उनसे 22 दिन बड़ी थी जब उन्होंने पिछले साल खिताब जीता था। 

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल