दिल्ली में कोविड-19 के 214 नए मामले, चार मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 214 नए मामले आए और चार मरीजों ने संक्रमण से जान गंवा दी। शहर में संक्रमण दर 3.77 प्रतिशत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि संक्रमण के नए मामलों और मरीजों की मौत के साथ दिल्ली में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,98,858 हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 26,462 पर पहुंच गयी है। शहर में रविवार को कोविड-19 के 397 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 3.05 प्रतिशत दर्ज की गयी थी तथा पांच मरीजों ने जान गंवाई थी।

इसे भी पढ़ें: हरतालिका तीज व्रत पूरे विधि-विधान से करने के नियम, पर्व का महत्व और व्रत कथा

एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में जनवरी में डेंगू के 23 मामले आए, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32 और जुलाई में 26 मामले आए। दिल्ली में 27 अगस्त तक डेंगू के 205 मामले आए। उसने बताया कि इस साल अभी तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें