नंदीग्राम में मतदान वाले दिन केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां होंगी तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिये प्रदेश के नंदीग्राम में मतदान के लिये केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात की जाएंगी। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रदेश के नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के शुभेंन्दू अधिकारी चुनाव मैदान में हैं। अधिकारी, बनर्जी के पूर्व सहयोगी रह चुके हैं जो विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले भाजपा में शामिल हो गये थे। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 355 मतदान केंद्र हैं और उनमें से 75 प्रतिशत में वेबकास्टिंग की सुविधा होगी।

इसे भी पढ़ें: राहुल सिंह लोधी ने जमा किया दमोह से नामांकन पत्र, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहे उपस्थित

उन्होंने कहा, ‘‘नंदीग्राम में हम केंद्रीय बलों की 22 कंपनियों को तैनात करेंगे। उनके साथ ही क्यूआरटी के 22 कर्मी होंगे जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार होंगे।’’ केंद्रीय बलों की एक कंपनी में 100 कर्मी होते हैं। अधिकारी ने कहा कि कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की एक विशेष टीम नंदीग्राम में स्थिति की निगरानी करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘वे वहां के सभी मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग पर नजर रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय