पाकिस्तान से लायी गई 22 पैकेट हेरोइन जब्त, चार आरोपी हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

बाड़मेर। पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई (एटीएस) व विशेष कार्यबल (एसओजी) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुधवार को जिले के गिराब थाना क्षेत्र में पाकिस्तान से लायी गई 22 पैकेट हेरोइन बरामद करके चार लोगों को हिरासत में ले लिया। अधिकारिक बयान के अनुसार बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई में चार लोगों- देरावर सिंह, कालूसिंह, खेतसिंह व देवी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

इस पर पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से एक वाहन व मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस आरोपियों से इस बारे में पूछताछ कर रही है कि सीमापार से लायी गई करोड़ों रुपये की यह खेप कब, किससे द्वारा भेजी गई।

प्रमुख खबरें

US House में रूसी तेल खरीदारों पर Tariff बिल पास, Congress ने साधा निशाना

Dollar के मुकाबले Rupee दो माह के निचले स्तर पर, 19 पैसे गिरकर 96.10 पर पहुंचा

US House ने पास किया Russia प्रतिबंध बिल, Donald Trump को मिला Tariff लगाने का अधिकार

Kanya Sankranti पर सूर्य पूजा और तर्पण से दूर होगा कालसर्प दोष, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद