दिल्ली में कोरोना के 223 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 3,738 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 223 नये मामले सामने आने से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 3,738 हो गये हैं। सरकार ने यह भी बताया कि यहां दो और लोगों की मौत हुई है और कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर अब 61 हो गई है। संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 3,515 थी।

देश में कोरोना वायरस के कारण 77 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही शुक्रवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 1,152 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,565 हो गई। ये मौतें बृहस्पतिवार शाम से शुक्रवार शाम के बीच हुई हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा