भारत में पहली एलआईजीओ परियोजना के लिए 225 हेक्टेयर भूमि दी गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2021

हिंगोली (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र राजस्व विभाग ने देश में पहली ‘लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी’ (एलआईजीओ) स्थापित करने के लिए यहां 225 हेक्टेयर से अधिक भूमि प्राधिकारियों को सौंप दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिका में वाशिंगटन के हैनफोर्ड और लुइसियाना के लिविंग्सटॅन में ही ऐसी प्रयोगशालाएं हैं जहां गुरुत्वीय तरंगों का अध्ययन किया जाता है। केंद्र सरकार ने 2016 में गुरुत्वीय तरंगों पर अध्ययन के लिए एलआईजीओ-इंडिया के विज्ञान प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

इसे भी पढ़ें: वानखेड़े के पिता की याचिका पर 22 नवंबर को आदेश पारित करेगा उच्च न्यायालय

एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण, कोविड-19 महामारी के कारण कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। हिंगोली के जिलाधीश जितेंद्र पापलकर ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि परियोजना के लिए यहां औंढा नागनाथ शहर के दुधाला में भूमि अधिग्रहण पूरा हो गया है और 225 हेक्टेयर भूमि परियोजना प्राधिकारियों को सौंप दी गयी है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर पुनर्मतदान शुरू

LG VK Saxena की चली कैंची, DCW में नियमों के खिलाफ हुई थी नियुक्ति, अब की छुट्टी

पहाड़ी मुसलमानों को ‘धमकी’ देने वाले भाजपा नेता को जेल होनी चाहिए: Mehbooba Mufti

मुहम्मद गोरी के समय की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा को 25-30 साल तक सत्ता में रहना चाहिए: Uma Bharti