महाराष्ट्र में सामने आये कोरोना के 2,294 नये मामले, 50 और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,294 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 19,94,977हो गयी। राज्य के स्वास्थ विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि इस महामारी के 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 50,523 पर पहुंच गई है। उसने बताया कि मंगलवार को 4,516 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इन्हें मिला कर राज्य में अबतक 18,94,839 मरीज स्वस्थ हुए हैं। महाराष्ट्र में अभी 48,406 मरीजों का इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई