पेरू में बस के नदी में डूबने से 23 लोगों की मौत: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2016

लीमा। दक्षिण पूर्वी पेरू में एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में एक बस के नदी में गिर जाने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लोग घायल हो गए। कस्को क्षेत्र के उरकोस कस्बे में पुलिस के प्रवक्ता लिनिओ सांशोज ने कहा, ‘‘बस लगभग पूरी तरह नदी में डूब गई। इसके कारण बचाव ब्रिगेड का काम मुश्किल हो गया।’’ बस गुरुवार रात को प्यूटरे मालडोनाडो शहर से रवाना हुई थी।

 

वह यात्रियों को कस्को शहर लेकर जा रही थी। इनमें से कुछ लोग रविवार को होने वाले पेरू के राष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान करने जा रहे थे। बस शुक्रवार को कम आबादी वाले एक ग्रामीण क्षेत्र में मापाचो नदी में गिर गई। घायलों को कस्को और एक निकटवर्ती कस्बे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

त्याग और बलिदान के सच्चे प्रतीक गुरू गोबिंद सिंह

यूक्रेन के पीस प्लान की अहमियत O, ट्रंप ने फिर उड़ाया मजाक, कहा- जेलेंस्की नहीं, मैं बॉस

नई Mahindra XUV 7XO कैमरे में कैद, लॉन्च से पहले लीक हुए जबरदस्त फीचर्स

भाईजान का जलवा बरकरार! 60 के हुए सलमान खान: Bigg Boss से Dus Ka Dum तक, टीवी पर कैसे छा गए दबंग एक्टर