राजस्थान में कोरोना वायरस से तीन और मरीजों ने तोड़ा दम, संक्रमण के 235 नए मामले दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को तीन और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 527 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के 235 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 25,806 हो गयी जिनमें से 6,080 रोगियों का उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को उदयपुर, अजमेर व भरतपुर में एक-एक और संक्रमित की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 527 हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर