पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सात नये मामले आये, अब तक 6,34,90,342 डोज लगायी गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

प्रदेश में अब तक कुल 7,07,29,377 सैम्पल की जांच की गयी है। कल एक दिन में कुल 1,53,280 सैम्पल की जांच की गयी। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 07 नये मामले आये हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 18 तथा अब तक कुल 16,85,972 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 362 एक्टिव मामले हैं जिनमें 254 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,555 क्षेत्रों में 6,48,743 टीम दिवस के माध्यम से 3,58,73,230 घरों के 17,24,41,675 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। 5,33,92,600 पहली तथा 1,00,97,742 दूसरी डोज सहित कल तक कुल 6,34,90,342 डोज लगायी गयी है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत