कर्नाटक में संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या हुई 589

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक में कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 589 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के कारण शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। वहीं बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने सार्वजनिक और कार्य स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया। निकाय ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने, शौच करने और कचरा फेंकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में कोविड-19 के कुल 589 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

अधिकारियों ने बताया कि दावणगेरे के 69 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति श्वसन संबंधी बीमारी, मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारी से भी पीड़ित था। वह वेंटिलेटर पर था और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इस बीच केंद्र की ओर से जारी सूची के अनुसार कर्नाटक के तीन जिलों- बेंगलुरु शहरी, मैसूरु और बेंगलुरु ग्रामीण को रेड जोन में रखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने तीन मई के बाद के सप्ताह के लिए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले जिलों की सूची बनाई है।

इसे भी पढ़ें: बिहार, पंजाब सहित पांच और राज्य, 'एक राष्ट्र-एक राशनकार्ड' योजना से जुड़े: पासवान

कर्नाटक के कुल 30 जिलों में से तीन रेड जोन में हैं, 13 ऑरेंज जोन में और 14 ग्रीन जोन में रखे गए हैं। शुक्रवार को सामने आए संक्रमण के 24 मामलों में से आठ मांड्या जिले के हैं। तीन मरीजों ने मुंबई की यात्रा की थी, पांच अन्य कोविड-19 मरीज के संपर्क में आए थे। बाकी मरीजों में से छह दावणगेरे, तीन बेलगावी के रायभाग के, दक्षिण कन्नड़ और कलबुर्गी के दो-दो और विजयपुरा, चिक्कबल्लापुरा और हुब्बली का एक-एक मरीज है। बीबीएमपी आयुक्त ने आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थल पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है और थूकने, खुले में शौच करने और कचरा फेंकने पर पाबंदी लगा दी है। पहली बार ऐसा करने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा और अगली बार से दो हजार रुपये जुर्माने का दंड लगाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Vinesh Phogat का मामला PM Modi तक पहुंचा, Sakshi Malik ने की निष्पक्ष Trial की अपील

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस