By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2017
हनोई। वियतनाम की एक अदालत ने आतंकवाद और विध्वंसक गतिविधियों के अपराध में लिप्त पाए जाने पर 24 लोगों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। हो चि मिन्ह शहर की एक अदालत ने अप्रैल में शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पेट्रोल बम हमले के लिए 14 लोगों को दोषी ठहराया और उन्हें पांच से 16 वर्ष की जेल की सजा सुनाई।