बिहार भाजपा मुख्यालय में कोरोना से 24 व्यक्ति संक्रमित, तेजस्वी यादव बोले- ये कौन से जमात के हैं नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

पटना। बिहार भाजपा मुख्यालय में पार्टी के चार वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित 20 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया के एक वर्ग की रिपोर्ट में हालांकि यह संख्या 75 से अधिक बतायी गयी है पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि केवल 24 लोगों की रिपोर्ट सकारात्मक है। ये रिपोर्ट प्रारंभिक रैपिड परीक्षणों की हैं और हम अभी भी व्यापक क्यूटी आरपीआर के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सकारात्मक परीक्षण वालों में से किसी में भी रोग के लक्षण नहीं है फिर भी सावधानीपूर्वक ये सभी लोग अपने-अपने घरों में पृथकृ-वास कर रहे हैं।” 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन 

राज्य भाजपा प्रमुख ने कहा कि हाल ही में परिसर का दौरा करने वाले एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने की जानकारी होने पर पार्टी कार्यालय के अनुरोध पर सोमवार को नमूने एकत्र किए गए थे। उन्होंने कहा, “110 लोगों के नमूने एकत्र किए गए थे। इसमें सिर्फ पार्टी के पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि सभी अन्य स्टाफ शामिल थे। जायसवाल ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि सकारात्मक परीक्षण वालों में पार्टी के कितने पदाधिकारी शामिल हैं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने पुष्टि की कि इनमें चार पदाधिकारी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि इनमें राज्य उपाध्यक्ष राधन मोहन शर्मा और राजेश शर्मा, राज्य महासचिव देवेश कुमार और राज्य महासचिव (संगठन) नागेंद्र जी शामिल थे। पटना शहर के बीर चंद पटेल मार्ग पर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय परिसर को सेनिटाइज किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: WHO प्रमुख ने कोरोना वायरस पर देश के सरकारों की निंदा की, कहा-‘‘कई देश गलत दिशा में चले गए हैं’ 

इस बीच राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका कार्यालय कोरोना हॉटस्पॉट बन गया और वे डिजिटल रैलियों का आयोजन करने और संक्रमण फैलाने में व्यस्त रहे। तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य है कि ये भाजपा नेता कौन से जमात के हैं। हालांकि, जायसवाल ने यह कहते हुए आरोप को खारिज कर दिया कि “डिजिटल रैलियों के दौरान पार्टी कार्यालय में कोई भीड़ इकट्ठा नहीं होती है। सभी वरिष्ठ नेता अपने घरों से इंटरनेट के माध्यम से इन्हें संबोधित करते हैं। पार्टी कार्यालय में सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

DC vs LSG IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात, प्लेऑफ के लिए Delhi की राह मुश्किल

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh

Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना India गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

महा विकास आघाडी Maharashtra में लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीट जीतेगा : Aditya Thackeray