गुजरात : सूरत में 'रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया' के 25.80 करोड़ के जाली नोट जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2022

सूरत। गुजरात के सूरत जिले में एक एम्बुलेंस से पुलिस ने 25.8 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं, जिन पर ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’ और ‘फिल्म में इस्तेमाल के लिए’ छपा हुआ है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नोट पर ‘रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया’ और ‘फिल्म में इस्तेमाल के लिए’ छपा था । उन्होंने कहा कि यह जांच करने के लिये एक दल गठित किया गया है कि क्या इन नोटों को भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देश के तहत जाली मुद्रा माना जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एंबुलेंस चालक को हिरासत में लिया गया है और उसकी पहचान हितेश कोटाडिया के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। जोयसर ने कहा, “पुलिस ने भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और फॉरेंसिक साइंसेज लेबोरेटरी के अधिकारियों की मदद मांगी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या नोटों को जाली मुद्रा के रूप में गिना जा सकता है।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूरत में जिस व्यक्ति से नोट की खेप ली गई, उसकी पहचान हो गई है और उससे पूछताछ की जाएगी। जोयसर ने कहा, “हम पूरी जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह के नोट भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान न पहुंचाएं और लोगों के साथ धोखाधड़ी न हो।”

प्रमुख खबरें

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन