पिछले वर्ष 25 लाख से अधिक क्षयरोग के मामले आए सामने , 2017 के बाद से मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2024

पिछले साल क्षयरोग या तपेदिक (टीबी) के 25.55 लाख मामले सामने आए, जो 60 के दशक में राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) शुरू होने के बाद से सबसे अधिक है। एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 32 प्रतिशत अधिसूचित मामले निजी स्वास्थ्य क्षेत्र से आए हैं। पिछले साल अधिसूचित कुल क्षयरोग के मामलों में से 8.4 लाख से अधिक निजी क्षेत्र से थे। वर्ष 2022 के मुकाबले इसमें 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार 2017 के बाद से टीबी के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला