Libya में 2.5 टन प्राकृतिक यूरेनियम गायब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2023

संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी निकाय ने बृहस्पतिवार को कहा कि युद्धग्रस्त देश लीबिया में एक भंडार केंद्र में रखा करीब 2.5 टन प्राकृतिक यूरेनियम गायब हो गया है। प्राकृतिक यूरेनियम का इस्तेमाल तुरंत ऊर्जा उत्पादन या हथियार बनाने के लिए नहीं किया जा सकता है और इसके लिए यूरेनियम को संवर्धन प्रक्रिया से गुजरना होता है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर तकनीकी साधन और संसाधन उपलब्ध हों तो एक टन प्राकृतिक यूरेनियम को 5.6 किलोग्राम तक परिष्कृत किया जा सकता है और उसका इस्तेमाल हथियार बनाने में किया जा सकता है।

इसे देखते हुए लापता धातु की अहमियत बढ़ जाती है। विएना स्थित अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि इसके महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने गायब यूरेनियम के बारे में बुधवार को सदस्य देशों को जानकारी दी। आईएईए के बयान में इस संबंध में विशेष जानकारी नहीं दी गई है। आईएईए ने कहा कि उसके निरीक्षकों को मंगलवार को इसकी जानकारी मिली। निरीक्षकों को पता लगा कि 10 ऐसे ड्रम गायब थे जिनमें 2.5 टन प्राकृतिक यूरेनियम रखा गया था।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील