केरल में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 2,541 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

तिरूवनंतपुरम। केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,541 नये मामले सामने आये जबकि 12 मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 1,660 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ ही अबतक 11,00,186 लोग इस संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 4,373 नए मामले, 19 लोगों की मौत

मंत्रालय ने बताया कि प्रदेश में 2,541 नये मरीजों के सामने आने के साथ ही इस महामारी के कुल मामले 11,32,431 हो गये तथा 12 मरीजों की की मौत हो जाने बाद इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 4,658 हो गयी है। एक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में फिलहाल27,274से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 44,779 नमूनों की जांच की गयी। अब तक प्रदेश में 1,33,09,773नमूनों की जांच की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

आज मनाया जा रहा है Shravan Month का गजानन संकष्टी चतुर्थी , जानें शुभ मुहूर्त और Ganesh Puja विधि

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल