मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 2544 नए मामले, 28 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,544 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 1,10,711 तक पहुंच गयी। प्रदेश में मंत्रिपरिषद के दो सदस्यों महेन्द्र सिंह सिसोदिया और हरदीप सिंह डंग की भी मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 28 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,035 हो गयी है। मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर और सागर में चार-चार, जबलपुर में तीन, विदिशा और रीवा में दो-दो,भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, रतलाम, बैतूल, दमोह, सीहोर, रायसेन, छतरपुर, भिण्ड, शाजापुर, एवं सिंगरौली में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत