छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2564 नये मामले, अब तक 477 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2564 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,932 हो गई है। राज्य में बुधवार को 1146 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुंधवार को बताया कि आज संक्रमण के 2564 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 869, दुर्ग से 308, राजनांदगांव से 281, बिलासपुर से 225, जांजगीर-चांपा से 69, रायगढ़ से 66, बलौदाबाजार से 64, नारायणपुर से 59, कबीरधाम से 56, कोरिया और बस्तर से 50-50, सुकमा से 49, सरगुजा से 45, बलरामपुर से 41, कोरबा से 39, कांकेर से 36, धमतरी और सूरजपुर से 35-35, जशपुर से 32, दंतेवाड़ा से 28, बेमेतरा से 23, बालोद से 22, मुंगेली से 21, गरियाबंद से 19, कोण्डागांव से 18, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 13, महासमुंद से तीन तथा अन्य राज्य से आठ मामले सामने आए हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी