Indore में फ्लाईओवर के लिए 257 हरे-भरे पेड़ों पर अंधाधुंध तरीके से चली कुल्हाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2023

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 57 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाए जाने के लिए एक व्यस्त सड़क के किनारे लगे 1,300 से ज्यादा हरे-भरे पेड़ हटाकर इन्हें दूसरे स्थान पर लगाए जाने की योजना है, लेकिन शुरुआती दौर में इनमें से 257 वृक्षों पर इतने अंधाधुंध तरीके से कुल्हाड़ी चलाई गई है कि इनके स्थान पर केवल ठूंठ रह गए हैं। इस खुलासे के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने ठेकेदार कंपनी को कड़ी हिदायत देते हुए कहा है कि 257पेड़ों के स्थानांतरण के बदले उसे सरकारी खजाने से कोई भुगतान नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन 257 पेड़ों के स्थानांतरण के एवज में ठेकेदार कंपनी को सरकारी खजाने से कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। चावड़ा ने बताया, ठेकेदार कंपनीसे कहा गया है कि वह कटाई की तय वैज्ञानिक विधि का पालन करते हुए एक बार में केवल 10-10 पेड़ों को उखाड़ कर स्थानांतरित करे।’’ उन्होंने बताया कि खजराना चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए कुल 1,320 पेड़ों को इस स्थान से हटाकर करीब 15 किलोमीटर दूर सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में लगाया जाना है और इनके अलावा वहां 2,640 नये पेड़ लगाए जाएंगे ताकि पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई हो सके।

बहरहाल, रिंग रोड पर बड़ी तादाद में पेड़ों की एकसाथ कटाई से खजराना चौराहे के आस-पास छांव का संकट पैदा हो गया है, जबकि गर्मी के मौसम की अभी शुरुआत ही हुई है। इस व्यस्त चौराहे के मजदूर चौक पर काम की तलाश में कड़ी धूप में खड़े श्रमिकों में शामिल बुजुर्ग महिला रामा बाई ने कहा, पेड़ कटने से हम मजदूरों को काफी दिक्कत हो रही है क्योंकि हमें काम की तलाश में खजराना चौराहे के आस-पास लगातार भटकना होता है।

पहले हम इन पेड़ों की छांव में बैठ जाते थे। आईडीए के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिंग रोड के खजराना चौराहे पर 57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाई ओवर के निर्माण की नींव नवंबर 2022 में रखी थी और छह लेन वाले इस फ्लाईओवर को 18 महीनों के भीतर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

प्रमुख खबरें

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल